इंदिरा गांधी की जयंती आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
इंदिरा गांधी की जयंती आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्ली : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 98 वीं जयंती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह पूर्व पीएम को आदर भाव से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम ने ट्वीट भी करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मेरी ओर से श्रद्धाजलि। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी के स्मारक स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही आज जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में में उनकी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह व राहुल गांधी शामिल होंगे और भाषण देंगे। इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के घर हुआ था।। राजनीति में उन्हें उनके अभूतपर्व व निष्ठुर लीडरशिप स्कील के लिए जाना जाता है।

वो भारत की दूसरी ऐसी पीएम है, जिन्होने लंबे समय तक पीएम पद पर राज किया है। आपातकाल की घोषणा के कारण उन्हें तानाशाह लीडर भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी एमरजेंसी ने एक राजनेता के रुप में उनकी साख को मजबूत किया और फिर चला इंदिरा का लहर। पर 31 अक्टूबर 1984 को उन्हीं के बॉर्डीगार्ड ने उन्हें गोलियों से छल्ली कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -