MLA मलिक ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर भगवा पहनने का आरोप
MLA मलिक ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर भगवा पहनने का आरोप
Share:

भुवनेश्वर : बीजेडी विधायक प्रमोद कुमार मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वे प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। उन्हें भाजपा समर्थकों ने भगवा वस्त्र पहनने के लिए विवश कर दिया। जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके साथ मारपीट की गई। मलिक का कटक के चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उनके द्वारा दावा किया गया कि भगवा टोपी और स्कार्फ पहनने के लिए भाजपा समर्थकों ने उन्हें बाध्य किया।

वे पारादीप के लिए निकले इसी दौरान रास्ते में उनके वाहन को रोक दिया गया। उनके पास भाजपा के कार्यकर्ता आए और उन्होंने उन्हें भगवा टोपी व स्कार्फ पहनने के लिए कहा। जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें पीटा गया।

पिटाई के कारण उन्हें काफी चोट लगी जिसके कारण उन्हें चिकित्सालय में उपचार लेना पड़ा। भाजपा प्रवक्ता सजन शर्मा द्वारा अपने उपर लगे आरोपों को नकार दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उल्टा मलिक ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसन्न करने के लिए भगवा टोपी पहनी होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -