प्रमोद भगत का बड़ा बयान, कहा-
प्रमोद भगत का बड़ा बयान, कहा- "Lin Dan की विश्व चैम्पियनशिप उपलब्धि.."
Share:

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत विश्व चैम्पियनशिप में 5  एकल खिताब जीतकर महान खिलाड़ी लिन डैन की उपलब्धि का अनुकरण करने के साथ 2024 पेरिस खेलों में पोडियम में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। इंडिया के 34 वर्ष के खिलाड़ी ने पिछले महीने टोक्यो में पुरूष एकल एसएल-3 क्लास में अपना चौथा विश्व खिताब हासिल किया। इस खिताब से उनके विश्व चैम्पियनशिप में कुल पदकों की संख्या 11 हो गयी जिसमें सभी वर्गों में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

भगत ने 2013 डार्टमंड और 2019 बासेल चरण में पुरूष युगल में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए, दो रजत पदक 2015 स्टोक मांडेविले और इस वर्ष तोक्यो में युगल में आये। उन्होंने 2007 और 2017 में 2 एकल कांस्य पदक के अलावा 2007 में पुरूष युगल का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

भगत ने इस बारें में बोला है कि- मैं एकल में लिन डैन की तरह 5 बार का विश्व चैम्पियन बनना चाहता हूं। मेरा एक लक्ष्य यही है और साथ ही 2024 पैरालम्पिक का गोल्ड मेडल जीतना भी है। 2 बार के ओलिम्पिक चैम्पियन लिन डैन 5 वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। भगत 2007 और 2017 विश्व चैम्पियनशिप को छोड़कर सभी चरण के फाइनल में आ चुके है।

देश की इस बेटी ने अपनी समलैंगिक पार्टनर संग रचाई शादी

अर्जेंटीना के क्लब की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी की हुई मौत

लाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग को पड़ा दिल का दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -