रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन : पादुकोण
रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन : पादुकोण
Share:

मुंबई : भारत के जानेमाने और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को पूर्ण भरोसा है की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आने वाले साल रियो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। प्रकाश पादुकोण ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गो में भारतीय प्रतिभा की सराहना की। अगले साल ब्राजीलियाई शहर रियो डी जनेरियो की मेजबानी में पांच से 21 अगस्त के बीच ओलम्पिक मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं 30 अप्रैल, 2016 को खत्म होंगी।

ऑल इंग्लैंड ओपन विजेता रहे प्रकाश ने कहा कि भारत के वर्तमान में बहुत मजबूत टीम है, जिसका प्रतिनिधित्व दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल, पी. वी सिंधु, पारुपल्ली कश्यप, किदांबी श्रीकांत तथा ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी कर रही है।

प्रकाश ने कहा, 'मुझे पूर्ण भरोसा है की इस बार ओलम्पिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अच्छा खासा खेल दिखाएंगे। इस बार हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने की प्रबल संभावनाएं हैं। भारतीय बैडमिंटन का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ दौर है। हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पुरुष तथा महिला दोनों वर्गो में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -