JNU में हिंसा के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार, बख्शे नहीं जाएंगे नकाबपोश - प्रकाश जावड़ेकर
JNU में हिंसा के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार, बख्शे नहीं जाएंगे नकाबपोश - प्रकाश जावड़ेकर
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) हिंसा मामले पर अपनी राय रखी है। प्रकाश जावड़ेकर ने परिसर में इस हिंसा के लिए नकाबपोश लेफ्ट के छात्रों को जिम्मेदार करार दिया है जिन्होंने विश्वविद्यालय के सर्वर रूम को नष्ट किया। जावड़ेकर ने इस बात से मना किया है कि हिंसा रोकने में सरकार नाकाम रही। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को स्वायत्त माना जाता है और जब तक उनकी ओर से सहायता की मांग नहीं की जाती तब तक पुलिस परिसर में दाखिल नहीं होती।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'प्रशासन की व्यवस्था में JNU जैसे विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्थान माने जाते हैं और जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से मांग नहीं की जाती तब तक पुलिस परिसर में दाखिल नहीं होती। यह एक नियम है। मुद्दा यह है कि छात्र शुल्क वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को यह जानना चाहिए कि JNU की प्रति वर्ष की फीस महज 300 रुपए है।'

उन्होंने कहा कि, 'शुल्क में कुछ वृद्धि हुई है किन्तु वे प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध करना छात्रों का वैधानिक अधिकार है, मगर इस पर बातचीत के जरिए हल निकाला जा सकता है। विरोध-प्रदर्शन के बीच सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। एक जनवरी को 1100 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया। इससे लेफ्ट का छात्रसंघ परेशान हो गया। इसके बाद लेफ्ट के छात्र नकाब पहनकर आए और सर्वर रूम को तबाह कर दिया। 

वीडियोकॉन मामला: ED जब्त कर सकता है चंदा कोचर की संपत्ति, अगले दो दिनों में जारी होगा आदेश !

एयर इंडिया को बेचने के लिए आकर्षक ऑफर ला रही मोदी सरकार, खरीदार भी नहीं कर पाएंगे इंकार

रतन टाटा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लेकिन साइरस मिस्त्री को लगा झटका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -