योगासन के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने वाले मीडिया घरानों को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित
योगासन के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने वाले मीडिया घरानों को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित
Share:

नई दिल्ली : योगासन के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मीडिया घरानों को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी। छह सदस्यों वाला निर्णायक मंडल 23 भाषाओं  के 11 टीवी, 11रेडियों और 11 अखबारों को चुनेगा। इसमें 10 जून से 25 जून तक योग जागरूकता से जुड़ी खबरों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज करने वाले मीडिया को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। 

मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में अब भी जारी है गर्मी का कहर

कई जगह होंगे आयोजन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी अपने आवास पर दी। हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जावड़ेकर ने बताया इस बार पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं घोषणा कर चुके हैं कि वह रांची के समारोह में भाग लेंगे।  इसके अलावा दिल्ली, शिमला, मैसूर और अहमदाबाद में भी सरकारी आयोजन किया जाएगा। रांची में लगभग 30 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।  पिछली बार देहरादून में यह आयोजन हुआ था।  

अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है मानसून

कई देशो के प्रतिनिधियों के की शिरकत 

इसी के साथ पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें 191 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। तब से यह आयोजन लखनऊ, चंडीगढ़ में भी आयोजित हो चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसके लिए मीडिया संस्थानों को भी लिप्त किया जा रहा है।

ममता के किले में एक और छेद, 17 टीएमसी पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

कोरबा में आकाश से बरसी मौत की बिजली, कई मरे

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, मध्यप्रदेश के दो यात्रियों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -