जेट की फ्लाईट के कारण केंद्रीय मंत्री को करना पड़ा इंतज़ार
जेट की फ्लाईट के कारण केंद्रीय मंत्री को करना पड़ा इंतज़ार
Share:

तिरूवनंतपुरम्। अक्सर फ्लाई लेट होने से आम यात्री परेशान होते हैं। इन यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर गुज़ारना पड़ते हैं मगर ज़रा सोचिए जब केंद्रीय मंत्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा तो उनके क्या अनुभव रहे। दरअसल जेट एयरवेज़ की फ्लाईट लेट हो गई। जिसके कारण केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल को दो घंटे तक कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। ये मंत्री अपने तय कार्यक्रम पर समय पर नहीं पहुंच सके।

हालांकि जेट एयरवेज़ ने मंत्रियों की सुविधा का ध्यान रखा और उनके लिए फ्लाईट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का प्रयास किया लेकिन इस मामले में जेट एयरवेज़ के ग्राउंड ड्युटी स्टाफ को सवालों का सामना करना पड़ा। जेट एयरवेज़ की फ्लाईट 9 डब्ल्यू 404 को शाम करीब 4.20 बजे मुंबई पहुंचना था।

मगर फ्लाईट के लिए पायलट ही उपलब्ध नहीं था। जेट एयरवेज़ द्वारा इस पायलट को फोन किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुआ। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अन्य फ्लाईट से गए। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज़ की डोमेस्टिक फ्लाईट्स लेट हो हुई थीं।

जिसमें से टोरंटो के लिए पहुंचने वाली फ्लाईट और दिल्ली से ब्रुसेल्स जाने वाली फ्लाईट भी लेट हो गई। जिसके कारण यह फ्लाईट 9 घंटे देरी से उड़ी। जेट एयरवेज़ ने इसके पीछे तकनीकी कारण दिए। यह फ्लाईट पायलट की टाइमिंग के रिस्ट्रिक्शन्स के चलते लेट हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -