कमलनाथ की काबिलियत पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाए सवाल
कमलनाथ की काबिलियत पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाए सवाल
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में आए दिन नेता एक दूजे पर तंज कस रहे हैं। अब हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान के माध्यम से कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना। आप सभी को हम यह भी बता दें कि अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान के माध्यम से उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की काबिलियत पर उठाये सवाल हैं।

जी दरअसल अपने बयान में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- ''कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं थे, कांग्रेस शासन में सब कमलनाथ की कठपुतली थे।'' आप सभी जानते ही होंगे कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनीट्रैप की पेनड्राइव अपने पास होने का दावा कर मुश्किल में फंस गए है। जी दरअसल हनीट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हनीट्रैप वाले बयान को अपनी जांच में शामिल कर लिया है, अब इस मामले को लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कमलनाथ को कटघरे में खड़ा किया है।

जी दरअसल उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, ''पेन ड्राइव अपने पास रखना अपराध है। यह जांच के दायरे में आता है।'' कहा जा रहा है हनीट्रैप की जांच कर एसआईटी ने कमलनाथ को 2 जून को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

सोनू सूद के नाम पर शख्स ने खोली मटन की दुकान, एक्टर ने कही यह बात

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या मिली हैं छूट

आज है कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए आज का पंचांग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -