भोपाल संसदीय सीट पर प्रचंड जीत की और प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल संसदीय सीट पर प्रचंड जीत की और प्रज्ञा ठाकुर
Share:

भोपाल : प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

हरियाणा की 10 में से 9 लोकसभा सीटों पर तय हुई बीजेपी की जीत

अब तक ऐसा रहे पुरे नतीजे  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 95 हजार 862 और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 1 लाख 41 हज़ार 829 वोट से पीछे हुए। अप्रत्याशित परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल विदिशा में मतगणना केंद्र से निकल अपने घर चले गए। वे 1 लाख 73 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से अपने घर चले गए हैं।

महबूबा पर भी मंडरा रहे हार, पीएम मोदी को दी जीत के लिए दी शुभकामनाएं

फिलहाल ऐसा है हाल 

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बढ़त। रतलाम-झाबुआ संसदी सीट पर 8 विधानसभा में कुल 680027 वोटों की गिनती के बाद 15,7400 वोट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर आगे चल रहे हैं। दमोह में एक लाख 38 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे। शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 19,6065 मतों से आगे। रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 58,333 मतों से आगे। 

LIVE : पंजाब में फिर कांग्रेस राज के आसार, दिल्ली में आप खाली हाथ

आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को बहुमत

पीएम मोदी के हक में रुझान आने से खुश है सनी देओल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -