रुझानों पर बोली साध्वी प्रज्ञा-  मेरी विजय में ही धर्म की विजय होगी
रुझानों पर बोली साध्वी प्रज्ञा- मेरी विजय में ही धर्म की विजय होगी
Share:

भोपाल : लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। लगभग सभी सीटों से शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है तो कांग्रेस की हालत काफी कमजोर नजर आ रही है। पार्टी के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी से जीतना मुश्किल लग रहा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिल पर लिए चुनाव परिणाम, हार्ट अटैक के बाद मौत

मेरी विजय में ही धर्म की विजय

इसी बीच रुझानों में मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे दिख रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। बढ़त मिलने को उन्होंने धर्म की विजय बताया है। साध्वी ने कहा, 'निश्चित मेरी विजय होगी। मेरी विजय में ही धर्म की विजय होगी। अधर्म का नाश होगा। मैं भोपाल की जनता का आभार व्यक्त करती हूं। 

रूझानों पर किया सुषमा ने ट्वीट- पीएम मोदी को दिया जीत के लिए धन्यवाद

जानकारी के लिए बता दें कि साध्वी अपने चुनाव प्रचार के लिए कम और अपने बयानों के कारण चर्चा में ज्यादा रही हैं। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था। बता दें दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं नर्वस हूं। मैं पहली बार चुनाव लड़ने जैसा महसूस कर रहा हूं। हालांकि उन्होंने अपनी जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

रुझानों के बाद साध्वी प्रज्ञा ने दिखाया विक्ट्री साइन

चुनाव नतीजों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े

Parliament Election 2019 : राहुल गाँधी 'वायनाड़' सीट से बंपर मतों से आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -