मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन
मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन
Share:

भोपाल : राजधानी से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया। वह सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वहां मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने नामांकन किया। हालांकि, प्रज्ञा फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगी और वहां फार्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में पार्टी के बारे में जानकारी दी जाती है।

मनोज तिवारी के लिए वोट मांग रही सपना चौधरी, किया रोड शो

11 पंडितों के साथ पहुंची कलेक्ट्रेट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले साध्वी प्रज्ञा को मंगलवार को नामांकन दाखिल करना था। लेकिन, सोमवार को पंडितों ने उन्हें मुहूर्त बता दिया। इसके बाद 11 पंडितों के साथ वह कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पंडितों ने पहले मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन किया। इसके बाद साध्वी ने पर्चा भरा और उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े के समक्ष जमा किया।

अमित शाह ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- आतंकियों से इलू-इलू करतीं हैं 'दीदी'

कई बीजेपी नेता हो सकते है शामिल 

इसी के साथ तबीयत खराब होने की वजह से साध्वी प्रज्ञा को ऊपर चढ़ने में परेशानी हुई। इसलिए उन्होंने कलेक्टर से नामांकन भरने की व्यवस्था नीचे करने की मांग की है। साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को बाकी दो सेट भरेंगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वो रोड शो के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई आला नेता शामिल हो सकते हैं।

राफेल मामले पर राहुल गाँधी ने मांगी माफ़ी, भाजपा नेताओं ने जमकर किया प्रहार

अमेठी: सुप्रीम कोर्ट में माफ़ी मांगने के बाद फिर बोले राहुल गाँधी, 'चौकीदार चोर है'

सीएम योगी का राहुल गाँधी पर वार, कहा- इनका असली नाम 'राउल विंसी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -