बीजेपी कार्यालय पहुंची साध्वी प्रज्ञा, बोली- हम राष्ट्र के विरुद्ध षड़यंत्र करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे
बीजेपी कार्यालय पहुंची साध्वी प्रज्ञा, बोली- हम राष्ट्र के विरुद्ध षड़यंत्र करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे
Share:

नई दिल्ली : भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं के बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल समेत कई नेताओं से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रज्ञा के नाम का ऐलान आज हो सकता है।

PC चाको का बयान, BJP को हराना है तो 'आप' को करना होगा यह काम

कुछ ऐसा भी बोली ठाकुर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय से निकलने के बाद साध्वी ने कहा कि मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। ये धर्मयुद्ध है और हम इसे जीतेंगे। मैंने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की। सबने तय किया है कि हम राष्ट्र के विरुद्ध षड़यंत्र करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे। क्योंकि राष्ट्र सुरक्षा पहले है और बाकी चीजें बाद में। एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने बताया कि वह मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ले चुकी हैं। 

तूफान पर कांग्रेस का बवंडर, कमलनाथ के बाद गहलोत के निशाने पर मोदी

इनके नामों पर भी चर्चा 

जानकारी के मुताबिक कई नामों पर चर्चा और असमंजस के स्थिति के बाद भाजपा से आखिर में प्रज्ञा का नाम तय माना जा रहा है। प्रज्ञा मालेगांव धमाके के बाद सुर्खियों में आई थीं। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अहम भूमिका निभाई। भोपाल सीट से उम्मीदवारी को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, महापौर आलोक शर्मा और वीडी शर्मा के नाम पर पार्टी स्तर पर खासी मशक्कत हुई, लेकिन संघ ने प्रज्ञा का नाम बढ़ा दिया। 

BJP नेता का कुमारस्वामी पर नस्लभेदी बयान, कहा-100 बार नहाने पर भी वे भैंस की तरह दिखेंगे

इमरान ने की थी BJP और मोदी की पैरवी, लेकिन अब रक्षा मंत्री ने बोला कांग्रस पर हमला

2014 में मिले भारी बहुमत के चलते ही ले पाया बड़े फैसले : पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -