इस मशहूर अदाकारा के चक्कर में प्रभु देवा ने तोड़ दी थी अपनी शादी
इस मशहूर अदाकारा के चक्कर में प्रभु देवा ने तोड़ दी थी अपनी शादी
Share:

इंडिया में माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभु देवा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। आप सभी जानते ही होंगे प्रभु देवा एक बेहतरीन डांसर हैं और उनके पिता भी एक शानदार डांसर थे। वह साउथ इंडस्ट्री में डांस मास्टर के तौर पर काम करते थे। अपने बेटे प्रभु की प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने अपने बेटे को भरतनाट्यम के साथ वेस्टर्न डांस की भी शिक्षा दिलाई थी। उसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। डांस निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म वेत्री विज्य थी और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की। वैसे प्रभु देवा अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं।

सबसे पहले वह उस समय सुर्ख़ियों में रहे थे जब उनका नाम अभिनेत्री नयनतारा के साथ जुड़ा था। दोनों को फिल्म के सेट पर प्यार हो गया था। कहा जाता है नयनतारा ने जब प्रभु देवा को डेट करना शुरू किया था उस समय कोरियोग्राफर शादीशुदा थे और उनके 3 बेटे थे। कुछ रिपोर्ट्स को माना जाए तो उस समय प्यार में दोनों इतने दीवाने हो गए थे कि एक साथ रहने लगे थे। इस बारे में जब प्रभु देवा की पत्नी लता को पता चला तब उन्होंने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। उस दौरान प्रभु देवा और नयनतारा एक साथ में रहते थे। उस समय लता ने कहा था, 'अगर प्रभु देवा नयनतारा से शादी करेंगे तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।'

यह सब जानने के बाद भी प्रभु देवा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने साल 2011 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद प्रभु देवा की आर्थिक हालत खराब हो गई थी। जी दरसल उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपये के साथ प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। कहा जाता है ईसाई घर में जन्मी नयनतारा ने प्रभु देवा से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदल लिया था, जी दरअसल उन्होंने साल 2011 में हिंदू धर्म अपना लिया था लेकिन बाद में दोनों के बीच बात नहीं बनी और दोनों अलग हो गए।

टीकाकरण में लापरवाही की कार्रवाई करेगी तीन सदस्यीय टीम

कोरोना पॉजिटिव हुईं अनुपमा, कहा- 'मां कोरोना देवी तू है'

दिल्ली में फिर आया कोरोना का हैरान करने वाला मामला, मृत्यु के बाद शव लेने नहीं पहुंचे परिवारवाले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -