पंजाब के बिहारियों से बिहार में भाजपा का होगा प्रचार
पंजाब के बिहारियों से बिहार में भाजपा का होगा प्रचार
Share:

अमृतसर​ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब के विभिन्न राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों से बिहार में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करने का अनुरोध किया गया है। भाजपा की पंजाब इकाई के प्रभारी प्रभात झा द्वारा पार्टी के प्रवासी प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ऐसा कार्य किया जा सकता है। बिहार में भाजपा विकास की नई सोच लेकर सामने है वह बिहारियों को अवसर देकर बिहार में विकास की बयार लाना चाहती है। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने कहा कि बिहार के लोगों को ईमानदारी और आत्मसम्मान वाले चरित्र का बताया जा रहा है। यही नहीं पंजाब के बिहारी युवाओं के माध्यम से बिहार में भाजपा मजबूत होगी और यहां के युवा बिहार में विकास के लिए अपनी नई सोच प्रदान करेंगे। भाजपा इस तरह की स्थिति को बदलने के लिए तैयार है, मगर बिहार को उसके विकास की दिशा तय करनी होगी। भाजपा का साथ देकर ही विकास किया जा सकता है। पंजाब के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि बिहारियों को यह तय करना होगा कि वे भाजपा की विकासवादी सोच के साथ हैं या फिर जंगलराज चाहते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -