प्रभात डेयरी लगाएगी असम में संयंत्र
प्रभात डेयरी लगाएगी असम में संयंत्र
Share:

गुवाहाटी। महाराष्ट्र स्थित दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी प्रभात डेयरी ने, अपनी फैक्ट्री को बनाने की तैयारी की है। कंपनी द्वारा वर्ष 2020 तक अपने विक्रय में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना बनाई जा रही है। संयंत्र लगाने के लिए, सरकार से चर्चा की जा रही है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर हेतु उत्पादन के काम को आउटसोर्स करने हेतु वे निजी कंपनीज़ से चर्चा कर रहे हैं।

उनका कहना था कि, वार्ता प्रारंभिक दौर में है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के महाराष्ट्र में दो संयंत्र हैं। जिनमें उत्पादन बेहतर तरह से हो सकता है। दूध की दैनिक प्रसंस्करण करने की क्षमता करीब 10 लाख लीटर बताई जा रही है। प्रभात डेयरी के मुख्य विपणन अधिकारी व व्यवसाय प्रमुख निधि निर्मल ने कहा कि, वे प्रयास कर रहे हैं कि, असम में फैक्ट्री लगाई जाए।

बीते वर्ष 1400 करोड़ रूपए का कारोबार करने का लक्ष्य रखा गया था। कंपनी बीटू श्रेणी के दूध का उत्पादन करती है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने उपभोक्ता खंड में अधिक ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।

झारखण्ड में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

इंडोनेशिया - पटाखा फैक्टरी में आग से 23 की मौत

इतिहास में दर्ज हुई श्रमिक ट्रेन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -