जापान में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म साहो, मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स
जापान में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म साहो, मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स
Share:

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। वहीं बात की जाए उनके प्रशंसकों की संख्या की तो वह अकेले भारत तक ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी है। उनके फैंस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी है और लोग उनके बड़े दीवाने हैं। ऐसे में अब अभिनेता की पिछली फ़िल्म साहो जापान में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जी हाँ, उनकी इस फिल्म ने इंडिया का दिल जीतने के बाद,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने की तैयारी कर दी है। यह फिल्म 27 जनवरी 2020 को जापान में रिलीज़ हो चुकी है और आपको यह भी बता दें कि इससे पहले, फिल्म का ट्रेलर जापान में जारी किया गया था। उस ट्रेलर को देखकर लोगों ने बहुत अधिक पसंद किया गया था।

वहीं प्रशंसकों को ट्रेलर पसंद आने के बाद मूवी रिलीज हुई और अब मूवी को भी सभी का खूब प्यार मिला है। इससे यह साबित होता है कि प्रभास की फैन फॉलोविंग कितनी अधिक है। प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में है और कई लोग हैं जो बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। आपको बता दें कि प्रभास ने फ़िल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और उन्होंने दमदार थ्रिलर के साथ पूरे देश को ही अपने लिए दीवाना कर दिया था।

आज प्रभास के लाखो फैंस हैं जो उनपर अपनी जान तक छिड़कते हैं। आपको बता दें कि प्रभास की अगली फिल्म जान रिलीज होने को है और इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े नज़र आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाने वाला है। आपको बता दें कि फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब करने के बारे में कहा गया है।

विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी तक पहुंची थी श्रुति हसन की बात लेकिन हो गया ब्रेकअप

इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

इस साउथ एक्ट्रेस ने 60 वर्ष के व्यक्ति से की थी शादी, अब राजनीती से गहरा संबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -