रश्मिका मंदाना की राह पर चला ये साउथ सुपरस्टार, मुंबई में लेंगे अपना नया आशियाना
रश्मिका मंदाना की राह पर चला ये साउथ सुपरस्टार, मुंबई में लेंगे अपना नया आशियाना
Share:

हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के मुंबई में नया घर लेने की जानकारी सामने आई थीं। अभिनेत्री ने अपना नया घर बॉलीवुड में बढ़ती व्यस्तता के कारण लिया था। इसके पश्चात् अब रिपोर्ट्स हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता प्रभास भी मुंबई में एक नया आशियाना खोज रहे हैं। इसके कारण उनकी बॉलीवुड में बढ़ती व्यस्तता है। बाहुबली अभिनेता इन दिनों तान्हाजी फेम डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में व्यस्त हैं। 

वही इस मूवी की शूटिंग इन दिनों मुंबई में ही चल रही है। इसी कारण अभिनेता का हैदराबाद और मुंबई के बीच निरंतर आना-जाना रहता है। ऐसे में प्रभास अब मुंबई में भी एक घर क्रय करने की योजना बना रहे हैं जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर सकें। प्रभास केवल आदिपुरुष ही नहीं, बल्कि कई पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाले हैं। वो केजीएफ 2 फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की आगामी फिल्म सालार में भी काम कर रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त अभिनेता बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं। प्रभास की बढ़ती फैन फॉलोइंग के कारण उन्हें कई बॉलीवुड फिल्म मेकर-डायरेक्टर अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। पिछले दिनों चर्चा थी की यशराज फिल्म्स भी प्रभास के साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे है। यदि प्रभास यशराज बैनर की फिल्म का भाग बनते हैं तो आने वाले समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपस्थिति और भी बढ़ने वाली है। इसीलिए प्रभास अपने हैक्टिव वर्क शेड्यूल के चलते मुंबई में भी घर क्रय करने की तैयारी में हैं। 

कमजोर बच्चों के लिए मसीहा बने महेश बाबू, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही पोस्ट

सपना चौधरी को उनके की गानों में डांस करके टक्कर दे रही है ये लड़की

बादशाह के गाने पर थिरकी सपना चौधरी, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -