बॉलीवुड एक्टर्स को पछाड़, प्रभास बने देश के सबसे महंगे अभिनेता
बॉलीवुड एक्टर्स को पछाड़, प्रभास बने देश के सबसे महंगे अभिनेता
Share:

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को पछाड़ 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास देश के सबसे महंगे अभिनेता बन गये हैं। प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म साहो के लिए 100 करोड़ रूपये की फीस ली है। सिनेमाघरों में प्रभास की एक्शन एंटरटेनर फिल्म साहो 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास के अपोजिट में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। साहो से श्रद्धा तेलुगू इंडस्ट्री में आगाज कर रही हैं। सुजीत के डायरेक्शन में बनी साहो 2019 की सबसे बड़ी मूवी मानी जा रही है।

इस पॉवर पैक्ड थ्रिलर फिल्म के लिए प्रभास-श्रद्धा कपूर को भारी भरकम मेहनताना मिलने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि प्रभास को मूवी के लिए मेकर्स ने खूब सैलरी दे रहे हैं। प्रभास को मूवी के लिए 100 करोड़ वेतन मिला है। इसी के साथ प्रभास सबसे महंगे भारतीय अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने रजनीकांत, सलमान खान और शाहरुख खान को हाईएस्ट पेड अभिनेता की सूची में पीछे धकेल दिया है। बताया जा रहा है कि प्रभास साहो के प्री-रिलीज व्यापार का 50 प्रतिशत भाग लेंगे।

अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। उधर श्रद्धा कपूर की दक्षिण के इंडस्ट्री में ये पहली मूवी है। उन्हें भी मेकर्स तगड़ी राशि दे रहे हैं। साहो के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ वेतन दिए जाने की जानकारी है। इसी के साथ श्रद्धा ने हाईएस्ट पेड भारतीय अभिनेत्री की सूची में जगह बनाई है। इस वर्ष श्रद्धा की तीन मूवियां बैक टू बैक रिलीज हो रही हैं। इनमें साहो, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर शामिल हैं।

साहो के दो गाने और टीजर रिलीज की जा चुकी हैं। मूवी में श्रद्धा कपूर पुलिस के भूमिका में दिखेंगी। प्रशंसकों को फिल्म में प्रभास-श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम किरदार में दिखेंगे। शुरू में साहो को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाना था मगर बाद में इसकी रिलीज डेट को खिसका कर 30 अगस्त को किया गया। साहो इस वक्त की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में शुमार है।

Pehlwaan : फिल्म से सामने आया सुनील शेट्टी का 'सरकार' रूप, धोती-कुर्ता में दिखे स्मार्ट

Pattas Poster : जन्मदिन पर धनुष को मिला ये खास तोहफा, निर्माता ने शेयर किया पोस्टर

Agalaathey Song : अजित-विद्या बालन की फिल्म के गाने का टीज़र आउट, इस दिन आएगा गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -