इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखाई दिया प्रभास का दमदार लुक
इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखाई दिया प्रभास का दमदार लुक
Share:

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के फैंस बाहुबली के उपरांत  एक बार फिर से उन्हें माइथॉलिजिकल लुक में देखने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे है। यही कारण है कि प्रभास की मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फैंस की बेसब्री और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने प्रभास की मचअवेटेड मूवी 'आदिपुरुष' का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

प्रभास का लुक हुआ आउट: मूवी आदिपुरुष का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है पोस्टर में प्रभास का  बहुत दमदार अवतार में नजर आने वाले है। पोस्टर में प्रभास श्रीराम के लुक में दिखाई दे रहे है। उन्होंने हाथ में बाण पकड़ा हुआ है, जिससे वह ऊपर की तरफ तीर चलाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जोर से बिजली चमकती हुई दिखाई दे रही है। पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है मानों प्रभास किसी समुद्र के मध्य में या आस-पास खड़े हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

एक्टर ने शेयर किया पोस्टर: 'आदिपुरुष' के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को  एक्टर प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया है। मेकर्स ने 5 भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है- एक्टर ने लिखा है- 'आरंभ...अयोध्या, यूपी में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें।

हमारी मूवी आदिपुरुष के टीजर का अनावरण 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।'

फिल्म प्रमोट करने गईं एक्ट्रेस का सेक्शुअल हैरेसमेंट, केरल के मॉल से वीडियो वायरल

जिसके सबसे करीब थे महेश बाबू उन्ही ने बना ली उनसे और दुनिया से दूरी

एडवांस बुकिंग के मामले में विक्रम वेधा को पछाड़ आगे निकली ये फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -