जानिये कहाँ आया शक्तिशाली भूकंप...?
जानिये कहाँ आया शक्तिशाली भूकंप...?
Share:

जापान : जापान के दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्र में जबरदस्त भूकंप आने से क्षेत्र दहल उठा। भूकंप की तीव्रता करीब 6.0 मानी गई है। विशेषज्ञों ने कहा है कि भूकंप का केंद्र टोक्यो के समीप रहा। दरअसल टोक्यो के पास 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में देश के मुख्य द्वीप हाोशूम के अपतटीय क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप आया। अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

भूकंप प्रातः 11.39 बजे आया। ऐसे में लोग कंपन्न महसूस करने के दौरान सुरक्षित स्थलों की ओर जाने लगे। कुछ लोग अपने घर, भवन, दफ्तर आदि से खुले मैदानों की ओर जाने लगे। भूकंप आने पर धरती हिलने लगी। ईमारतों में मौजूद लोगों को कई वस्तुऐं हिलती हुई नज़र आईं।

ऐेसे में लोग मैदानों में निकल आए। फिलहाल जान-माल के नुकसान का अनुमान नहीं है। भूकंप के चलते बुलेट ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। यह जानकारी सामने आई है कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आना बताया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -