सेंट्रल इटली में आया भूकंप, रोम में भी महसूस किए गए झटके
सेंट्रल इटली में आया भूकंप, रोम में भी महसूस किए गए झटके
Share:

रोम : सेंट्रल इटली और रोम की धरती दहल उठी। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों, दफ्तरों को छोड़कर मैदानी क्षेत्रों की ओर भाग निकले। दरअसल सेंट्रल इटली और रोम में भूकंप के तेज झटकों का अनुभव हुआ। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 5.6 आंकी गई। यह भूकंप भारतीय समय के अनुूसार रात्रि 10.40 बजे आया था।

हालांकि भूकंप को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है और यह भी पता नहीं चल सका है कि भूकंप का केंद्र क्या था लेकिन भूकंप इतना तेज था कि यहां की कई पुरानी इमारतों पर इसका असर हुआ है। हालांकि भूकंप के चलते जन धन की हानि नहीं होने की जानकारी नहीं मिली है।

इसके झटके राजधानी रोम, लाअकीला, पेरूगिया, फ्लोरेंस और नेपलेस में महसूस किया गया था। भूकंप को लेकर अधिकारियों और राहत दलों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि नेपलेस में भूकंप के झटके पहले भी महसूस किए जा चुके हैं ऐसे में करीब 300 की मौत हो चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -