डिलीवरी के बाद कम करना है वजन तो अपनाए ये टिप्स

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान बढ़ा हुआ वजन अक्सर डिलीवरी के बाद भी जल्दी कम नहीं होता। आप सभी जानते ही होंगे नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery) के बाद तो महिलाओं को खासतौर पर ताकत के लिए घी से बने लड्डू वगैरह तमाम चीजें खिलाई जाती हैं। ऐसा होने के चलते वजन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसी के साथ सिजेरियन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का पेट बाहर निकलने की समस्या हो जाती है। ऐसे में कुल मिलाकर कहा जाए तो डिलीवरी के बाद पहले जैसा फिगर पाना नामुमकिन सा लगता है। जी हाँ और इसके कारण तमाम महिलाएं परेशान भी होती हैं। हालाँकि अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं, तो ऐसा कुछ नहीं है। जी हाँ, डिलीवरी के बाद भी आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकती हैं। आज हम आपको उसी के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

अजवाइन का पानी- अगर आपके वजन को नियंत्रित करना है तो यह पानी कारगर है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। उसके बाद पानी को छानने के बाद गुनगुना पीएं। इससे आपकी गैस बनने की परेशानी भी नियंत्रित होगी। वैसे आप चाहें तो इस पानी को पूरे दिन भी पी सकती हैं, या फिर कम से कम खाने के बाद दोनो टाइम तो जरूर पीएं।

ब्रेस्टफीडिंग से- कई महिलाएं फिगर खराब होने के डर से ब्रेस्ट फीड ज्यादा नहीं करातीं। हालाँकि ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि महिला के लिए भी फायदेमंद है। जी दरअसल कुछ स्टडीज बताती हैं कि ब्रेस्टफीडिंग से महिलाओं को पोस्ट-पार्टम वजन घटाने में मदद मिलती है।

जायफल वाला दूध- जायफल वाला दूध भी वजन घटाने के लिए उपयोगी माना जाता है। आप इसे बनाने के लिए आप एक कप दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल पाउडर डालें और इसे मिलाकर गुनगुना पीएं। इसी के साथ आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार लें।

टहलें जरूर- बच्चे के जन्म के कई महीनों तक हैवी वर्कआउट की मनाही होती है। सबसे खास सिजेरियन में तो विशेष सतर्कता की जरूरत होती है। हालाँकि वॉक तो आसानी से की जा सकती है। ऐसे में आप कम से कम सुबह और रात को डिनर के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें।

हरियाणा में कोविड प्रतिबंध 10 फरवरी तक बढ़ाया गया

कोविड अपडेट : आज भारत में 2.86 लाख नए मामले

भारत ने विस्तारित स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए फ्रांस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -