कांग्रेस भवन में लगाए गए सिंहस्थ घोटाले के पोस्टर, CM को बनाया कार्टून
कांग्रेस भवन में लगाए गए सिंहस्थ घोटाले के पोस्टर, CM को बनाया कार्टून
Share:

भोपाल : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार को सिंहस्थ मामले को लेकर घेरा है। राज्य में मुख्य विपक्षी की भूमिका में कांग्रेस ने सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर सत्तासीन बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस ने इससे संबंधित पोस्टर्स भी जारी किए है। इन पोस्टरों को भोपाल स्थित कांग्रेस भवन में लगाए गए है।

हांला कि बाद में नगर निगम ने इन पोस्टरों को हटवा दिया। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कार्टून के रुप में दिखाया गया है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी दिखाया गया है। बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ-2016 में कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगा रही है।

कांग्रेस ने विधानसभा के मानसून सत्र में भी सिंहस्थ घोटाले का मुद्दा उठाया था। लेकिन इस पर चर्चा के लिए विधानसभा द्वारा अनुमति नहीं दी गई। इस पर कांग्रेस ने सत्तापक्ष का विरोध करते हुए कहा कि सत्तापक्ष दोषियों को बचाना चाहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -