अमित शाह के नाम पर ठगी करना चाहता था युवक, पुलिस ने पकड़ा
अमित शाह के नाम पर ठगी करना चाहता था युवक, पुलिस ने पकड़ा
Share:

आगरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर फ्रॉड करने वाला विराज शाह गिरफ्तार हो चुका है। जी दरअसल विराज शाह, आगरा दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को जाल में फंसा कर ठगी करना चाहता था। वहीं इस दौरान योगेंद्र उपाध्याय को विराज शाह पर शक हो गया और उसके बाद जब उनका शक यकीन में बदला तो उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में योगेंद्र उपाध्याय ने विराज शाह के खिलाफ थाना नाई की मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है विराज शाह पांच-छह दिनों से उपाध्याय को फोन कर रहा था और वह लगातार एक ही बात कह रहा था जो यह थी कि 'वह गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार है।'

इस मामले में योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उनसे विराज शाह ने कहा था कि 'शाह फैमिली को आगरा में एक होटल खरीदना है। इसी सिलसिले में बीते रविवार को विराज मेरे घर आया था। बातचीत करने के बाद उसने कुछ शॉपिंग करने के लिए कहा। उसके बाद वह शॉपिंग करने के लिए मेरे बेटे के साथ मार्केट चला गया।'

आगे उन्होंने बताया कि, विराज शाह ने बाजार में एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से 40 हजार की खरीददारी की और विधायक के बेटे से पैसे देने के लिए कहा। पैसे देने के बाद विधायक के बेटे ने अब उन्हें फोन कर बताया जिसके बाद योगेंद्र उपाध्याय को विराज पर शक हुआ। उसके बाद उन्होंने विराज को पकड़ने के लिए चाल चली। उन्होंने गूगल पर विराज शाह की जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि यह व्यक्ति पहले भी फ्रॉड कर चुका है। उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस से पकड़वा दिया।

Video: मैच के दौरान लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बजाई ताली

मध्य एशिया में फंसे 50 वैज्ञानिकों और कोरोना मरीजों को लेकर स्वदेश लौटा भारतीय वायुसेना का विमान

कब लॉन्च होगी कोरोना वैक्सीन ? आज तीन टीमों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -