पुर्तगाल ने जेल से खालिस्तानी पम्मा को रिहा किया, सकते में भारत
पुर्तगाल ने जेल से खालिस्तानी पम्मा को रिहा किया, सकते में भारत
Share:

अमृतसर : पुर्तगाल ने भारत की परमजीत पम्मा की प्रत्यर्पण की माँगो को ख़ारिज करते हुए पम्मा को रिहा कर दिया, खालिस्तानी परमजीत सिंह पम्मा पुर्तगाल की जेल से रिहा होने के बाद इंग्लैंड अपने परिवार के पास पहुंचा. इंग्लैंड पहुंचने पर पम्मा का भव्य स्वागत किया गया. 

गौरतलब है की परमजीत पम्मा की पंजाब पुलिस को दो धमाकों की साजिश रचने और आर. एस. आर. एस. के राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह के कत्ल मामले तलाश थी. इसके लिए पम्मा को भारत लाने के लिए ए.टी.एस. और पंजाब पुलिस की टीम पुर्तगाल गर्इ थी भारत को पम्मा के प्रत्यर्पण की पुर्तगाल सरकार से काफी उम्मीद थी, जो की पुर्तगाल द्वारा उसे रिहा किये जाने से भारत को झटका लगा है.

पुर्तगाल के कानून मंत्री ने भारत की पम्मा के प्रत्यर्पण की मांग को खारिज करते हुए उसे तुरंत रिहा किए जाने का आदेश दिया.  पम्मा को पुर्तगाल की पुलिस ने 18 दिसंबर को उस समय गिरफ़्तार किया था, जब वह अपने परिवार सहित छुट्टियां मना रहा था.पुलिस ने यह कार्रवार्इ रेड कार्नर नोटिस पर की थी. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -