'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़
'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़
Share:

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत चर्चाओं में है। और उस वीडियो में एक गाना है जिसका नाम है, 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे'। इस समय यह गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस समय कई सेलेब्स इस वीडियो को शेयर कर रहे है। अब हाल ही में बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में उनके साथ आस्था गिल भी नजर आ रही हैं। अब अगर हम बात करें इस गाने के असली वीडियो के बारे में तो उस वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस बच्चे का नाम सहदेव है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है। ऐसी भी खबरें है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है। वैसे अब बादशाह ने इस बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की और उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। जी हाँ, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि बादशाह, सहदेव के साथ गाना शूट कर सकते हैं।

वैसे बीते दिनों ही चर्चाओं में आने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान सहदेव ने कहा था, 'उसके पिता एक किसान हैं। घर मे टीवी, मोबाइल नहीं है। दूसरे के मोबाइल में सुनकर इस गाने को स्कूल में गाया था। जो आज इतना फेमस हो गया।' इसी के साथ सहदेव ने यह भी कहा कि, 'वह बड़ा होकर गायक बनना चाहता है।' ऐसी भी खबरे हैं कि बादशाह के मैनेजर ने चंडीगढ़ आने तक का सारा इंतजाम किया और फ्लाइट के टिकट कराकर भेजा है। वैसे सहदेव अपने परिजनों के साथ बादशाह से मिलने के लिए काफी उत्साहित है।

जातिसूचक शब्द बोलना ‘बबिता जी’ को पड़ा भारी, शो के निर्माताओं ने उठाया ये बड़ा कदम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ऐसा ट्वीट कि हर तरफ हो रही चर्चा

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द रिलीज होगी सुपरस्टार की ये बड़ी फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -