इस शहर में अब भूखे पेट नहीं सोएगा कोई गरीब, भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुरू की जन रसोई कैंटीन की सेवा
इस शहर में अब भूखे पेट नहीं सोएगा कोई गरीब, भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुरू की जन रसोई कैंटीन की सेवा
Share:

नई दिल्ली: भाजपा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर में मंगलवार को एक और नई जन रसोई कैंटीन का आरम्भ किया है। इससे पूर्व सांसद गौतम ने 24 दिसंबर को गांधीनगर में गौतम गंभीर फाउंडेशन के नाम से प्रथम कैंटीन का आरम्भ किया था। जिसमें तकरीबन एक हजार व्यक्तियों को रोज भोजन दिया जाता है। मयूर विहार वाली इस कैंटीन में भी एक रुपये में जनता को भरपेट खाना प्राप्त होगा। इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया।

बैजयंत जय पांडा ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि इस प्रकार के कार्य दिल्ली में पहली बार हो रहे हैं। कई प्रदेश सरकारों को गरीब व्यक्तियों के पेट भरने के लिए कैंटीन खोलते देखा है, किन्तु दिल्ली में आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ था। कोरोना जैसे संकट काल में भी गौतम गंभीर ने पोषण अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के कई क्षेत्रों में फूड वैन चलवाई थी, जो कि जरूरतमंदों को भोजन दिया करती थी। इसी को लेकर गौतम गंभीर ने इस जन रसोई का आरम्भ किया है।

वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी को घेरते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार बड़े-बड़े वादे करते है, किन्तु जनता को धोखा देने के अतिरिक्त और कुछ नही करते है, जबकि हमारे सांसद गौतम गंभीर दिल्ली को सबसे अच्छा बनाने का पूरा प्रयास कर रहे है। तो वहीं, सांसद गौतम गंभीर ने कहना है कि गांधीनगर में चल रही रसोई में अब तक 50 हजार व्यक्ति भोजन कर चुके है। 

UAE ने रचा इतिहास, मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा अंतरिक्ष यान

राम पूरे विश्व के हैं, अगर भगवान और अल्लाह में फर्क किया तो देश टूट जाएगा - फ़ारूक़ अब्दुल्ला

बिडेन का न्याय विभाग ट्रम्प प्रशासन द्वारा नियुक्त अमेरिकी वकीलों की लेगा जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -