Cannes 2022: पूजा हेगड़े ने पहना फेदर गाउन, देखकर तारीफ़ कर रहे लोग
Cannes 2022: पूजा हेगड़े ने पहना फेदर गाउन, देखकर तारीफ़ कर रहे लोग
Share:

इस बार 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय हसीनाएं धमाका कर रहीं हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और हिना खान शामिल हैं हालाँकि एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी यहाँ पहुंची हैं। उन्होंने भी अपना कान्स 2022 डेब्यू कर लिया है। जी हाँ और पूजा हेगड़े फेमस डिजाइनर Maison Geyanna Youness के बनाए गाउन को पहनकर कान्स 2022 के रेड कारपेट पर उतरीं। आप देख सकते हैं उन्होंने इलैबोरेट स्ट्रैपलेस गाउन को पहना था, जिसमें लंबी फेदर स्कर्ट थी। जी हाँ और पूजा हेगड़े का लुक और स्टाइल कान्स 2022 के रेड कारपेट पर देखने लायक था।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इन फोटोज के साथ पूजा ने #CraftedInIndia का भी इस्तेमाल किया। इसका मतलब है कि उनकी ड्रेस को भारत में बनाया गया है। इन तस्वीरों को देख फैंस ख़ुशी से झूम रहे हैं। वैसे पूजा ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर कहा था कि 'वह किसी और ब्रांड के साथ नहीं बल्कि, भारत नाम के ब्रांड के साथ आई हैं। भारतीय एक्टर के रूप में उनके लिए इस इवेंट में शामिल होना गर्व की बात है।' आप सभी को बता दें कि इस समय पूजा हेगड़े का लुक धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जी हाँ और उनके फेदर गाउन के साथ-साथ उनके मेकअप और इयररिंग्स की भी तारीफ हो रही है। आप देख सकते हैं अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर कर पूजा ने लिखा है कि वह बहुत कुछ महसूस कर रही हैं। वैसे पूजा हेगड़े बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके लुक्स सभी को मदहोश करने में हमेशा आगे रहे हैं। काम के बारे में बात करें तो पूजा हेगड़े को फिल्म राधे श्याम में पिछली बार देखा गया था। वहीं अब जल्द ही पूजा, रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस में नजर आएंगी।

Cannes 2022: रेड कारपेट पर हेली शाह ने दिखाया जलवा

Cannes 2022: राजस्थानी गाना सुन नाचने लगीं दीपिका-तमन्ना, वीडियो वायरल

Cannes 2022: रेड कार्पेट पर ब्लैक रफल फ्लावर गाउन में पहुंची ऐश्वर्या, देखते रह गए सब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -