इनकी वजह से पूजा हेगड़े को मिला था बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक
इनकी वजह से पूजा हेगड़े को मिला था बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक
Share:

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपना कमाल दिखा चुकीं पूजा हेगड़े का आज जन्मदिन है। आज पूजा अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं हैं। पूजा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। वैसे पूजा का जन्म 13 अक्टूबर, 1990 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ एक एड करके की थी।

आप सभी ने उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल में भी देखा होगा जो बेहतरीन रही। पूजा हेगड़े ने साउथ इंडस्ट्री में तो अपना दबदबा बनाया ही लेकिन साथ ही वह कुछ सालों में ही बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। बॉलीवुड में पूजा ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2016 में आई थी हालांकि यह फिल्म अधिक सुपरहिट नहीं हो सकी। वहीं साउथ इंडस्ट्री के बारे में बात करें तो पूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सुपरहीरो फिल्म 'मुगामूडी' से की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उन्होंने शक्ति का रोल निभाया था।

आप सभी शायद ही जानते होंगे कि पूजा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम सुनीता गोवारिकर के कारण मिला। जी दरअसल फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' के लिए ना तो उन्हें आशुतोष गोवारिकर ने साइन किया था और ना ही ऋतिक रोशन ने। जी दरअसल आशुतोष की पत्नी ने उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में देखा था और उसके बाद उन्होंने ही आशुतोष को पूजा का नाम सुझाया था। इसी के बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था।

सनी लियोनी ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

कविता शेयर कर बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी ये मशहूर एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -