बदायूं सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला आयोग की सदस्य के बयान से भड़कीं पूजा भट्ट
बदायूं सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला आयोग की सदस्य के बयान से भड़कीं पूजा भट्ट
Share:

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बदायूं में कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल यहाँ 50 साल की महिला का गैंग रेप हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या भी कर दी गई। यह सब होने के बाद से कई लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। अब राज्य सरकार ने STF का गठन कर दिया है और मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार हो चुका है। अब इसी बीच कुछ लोगों ने विवादित बयान दिए हैं जिसके बाद से यह केस अपनी दिशा से भटकता नजर रहा है। बीते कल ही महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने ऐसा बयान दिया कि उस पर जमकर वाद-विवाद शुरू हो गया है।

क्या कहा महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने- जी दरअसल बीते कल ही महिला आयोग की तरफ से केस का जायजा लेने पहुंची चंद्रमुखी ने मीडिया से बातचीत के दौरान लड़कियों के घर से बाहर निकलने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'अगर महिला शाम को बाहर नहीं जाती, तो शायद उनके साथ ऐसा नहीं होता।' जी हाँ, उन्होंने अपने बयान में कहा- 'किसी के प्रभाव में महिला को समय-असमय नहीं पहुंचना चाहिए। सोचती हूं अगर संध्या के समय वो महिला नहीं चली गई होती या कोई परिवार का बच्चा साथ होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती।' जैसे ही महिला आयोग की सदस्य की तरफ से यह बयान आया वैसे ही कई लोग नाराज हो गए हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं फिल्ममेकर पूजा भट्ट। उन्होंने भी महिला आयोग पर निशाना साधा है।

फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से तीखे सवाल ट्वीट के माध्यम से किये हैं। उन्होंने लिखा है- ''रेखा जी क्या आप इस बयान से सहमत हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि महिला का गलत समय में मंदिर जाने के लिए बाहर निकलना ठीक नहीं था।'' जैसे ही रेखा शर्मा ने यह ट्वीट देखा तो उन्होंने कहा- 'मैं बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं इससे। मुझे नहीं पता कि सदस्य ने ऐसा क्यों कहा है। सभी महिलाओं को पूरा हक है कि वे कभी भी और कही भी जा सकती हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना समाज का काम है। रेखा शर्मा के इस जवाब से पूजा भी संतुष्ट नजर आईं और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस केस में भी जल्द न्याय होगा।' वैसे अब यह देखना होगा कि न्याय कब होगा।।।?

UGC में निकली कंसल्टेंट के पदों पर वेकेंसी, मिलेगा 1 लाख रुपये तक वेतन

नोरा ने करीना के सामने रखा तैमूर से शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

10वीं पास के लिए यहाँ निकलेंगी बम्पर भर्तियां, देंखे पूरा विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -