लिवर को फिट रखने के साथ ही सेक्स हार्मोन में भी बढ़ोतरी करता है अनार का जूस
लिवर को फिट रखने के साथ ही सेक्स हार्मोन में भी बढ़ोतरी करता है अनार का जूस
Share:

फलों का सेवन तो हम सब करते हैं और फल हमारे स्वास्थ्य के लिएक काफी फायदेमन्द साबित होते हैं. हर फल के अपने गुण होते हैं. अनार भी ऐसा फल हैं जिसके सैंकड़ों फायदे होते हैं. आज हम अनार पर किये गए दो रिसर्च के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनका निष्कर्ष है कि अनार के सेवन से सेक्स हार्मोन में बढ़ोतरी होती है और लिवर के लिए भी अनार बहुत फायदेमंद होता है. 

एडिनबर्ग में क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी द्वारा अनार पर किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने स्त्रियों व पुरुषों के दो समूह बनाए और उन पर 15 दिन तक एक परिक्षण किया। वैज्ञानिकों ने यह पाया कि जो महिलाएं और पुरुष 15 दिनों तक एक गिलास अनार का जूस रोज पी रहे थे, उनके सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन में काफी बढ़ोत्तरी हुई। वैज्ञानिकों ने 58 लोगों पर यह अध्ययन किया। इस स्टडी में शामिल लोगों की उम्र 21 से 64 के बीच थी। उन सब ने जब 15 दिनों तक लगातार अनार का जूस पिया तो पाया कि उनकी सेक्स ड्राइव काफी बढ़ गई थी। दो हफ्ते के इस प्रयोग के बाद ही पाया गया कि चाहे स्त्री हो या पुरुष, दोनों के सेक्स ड्राइव में अनार का जूस बढ़ोत्तरी करता है।

एक और रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिकों ने यह माना है कि अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।शोध के अनुसार, ”अनार का सेवन लिवर के लिए हमेशा से फायदेमंद माना जाता है। अपने अध्ययन में हमने पाया कि एक लीटर अनार के जूस में 1.5 से 2 ग्राम तक ऐसे तत्व होते हैं दो वायरस को नियंत्रित कर सकते हैं।”

अच्छी नींद से भी घट सकता है वजन

शरीर को स्वस्थ रखते है कालीमिर्च और गरम पानी

गर्म मौसम में भी शरीर को कूल रखता है गुलकंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -