बहुत कम अमेरिकियों के दिल में बसते है हिलेरी और ट्रंप
बहुत कम अमेरिकियों के दिल में बसते है हिलेरी और ट्रंप
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव में दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने में व्यस्त है, लेकिन इसी बीच हुए एक सर्वेक्षण में यह बताया गया है कि बहुत ही कम मतदाता दोनों प्रतिद्धंद्धियों के लिए सकारात्मक विचार रखते है। सर्वेक्षण को जारी करते हुए पेव नामक संस्था ने ये बताया।

पेव रिसर्च ने बताया कि जिसे आप पसंद करते है, के विवरण में हिलेरी क्लिंटन के लिए केवल 18 प्रतिशत वोटरों ने निशान लगाया. ट्रंप के लिए तो इससे भी कम केवल 10 प्रतिशत मतदाताओं ने निशान लगाया। पंजीकृत वोटरों में से 19 फीसदी ने ट्रंप को और 13 फीसदी ने क्लिंटन के लिए ईमानदार शब्द का इस्तेमाल किया।

जो देश को जोड़ सकता है, के ऑप्शन पर 19 फीसदी ने ट्रंप का नाम और 17 फीसदी हिलेरी का नाम लिया। पेव के अनुसार, लोगों ने हिलेरी को अधिक सकारात्मक और ट्रंप को नाकारात्मक बताया है। एक तिहाई लोग क्लिंटन को अच्छी जानकार भी मानते है। जब कि ट्रंप के लिए 13 फीसदी लोगों ने ऐसा कहा।

असहमत होते हुए भी लोगों के साथ काम करने के इच्छुक की उक्ति के लिए 36 फीसदी लोगों ने क्लिंटन को चुना है जबकि महज 20 फीसदी लोगों ने माना है कि यह बात ट्रंप पर सटीक बैठती है। पेव रिसर्च सेंटर के अमेरिकन ट्रेंड्स पैनल ने यह सर्वे 7 जून से 5 जुलाई के बीच किया था। इसमें 4,602 वयस्कों से बात की गई जिनमें से 3,834 पंजीकृत मतदाता थे ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -