मुंबई पुलिस में आए बदलाव पर हो रही है राजनीति
मुंबई पुलिस में आए बदलाव पर हो रही है राजनीति
Share:

मुंबई : मुंबई पुलिस के कमिश्नर राकेश मारिया को हाल ही में डीजी होमगार्ड के पद पर पदस्थ करने के आदेश के बाद यहां राजनीति गर्मा गई है। माना जा रहा है कि होमगार्ड के डीजी नियुक्त किए गए राकेश मारिया शीना हत्याकांड के मामले में जांच पूरी करने के काफी करीब पहुंच गए थे। मगर अचानक उनकी नई पदस्थापना से इस केस पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई गई। दूसरी ओर सरकार द्वारा यह स्पष्ट कहा गया है कि वे इस हत्याकांड में जांच में सहायता करते रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जावेद को मुंबई का नया कमिश्नर बना दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कहा गया है कि मारिया इस जांच में भी शामिल रहेंगे। माना जा रहा है कि आगामी समय में महाराष्ट्र में आने वाले उत्सवों के चलते जावेद अहमद को कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया गया है।

यही नहीं जावेद अहमद को 20 दिन पहले ही यह जिम्मेदारी दे दी गई थी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में इन उत्सवों की सुरक्षा व्यवस्था अच्छे से की जा सकेगी। यही नहीं गणपति महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी मारिया को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया गया।

इस मामले में आरोप लगाए गए हैं कि मारिया को शीना हत्याकांड मसले पर पुलिस की सक्रियता का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का मानना है कि इस केस में पुलिस ने इतना ध्यान लगा दिया कि उसे दूसरे कोई मामले नज़र ही नहीं आए। पुलिस का ध्यान दूसरी बातों से हट गया था। ऐसे में जावेद अहमद की नियुक्ति की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -