'राजनीति केवल चुनाव जीतना ही नहीं है..', PK पर जमकर बरसे सलमान खुर्शीद
'राजनीति केवल चुनाव जीतना ही नहीं है..', PK पर जमकर बरसे सलमान खुर्शीद
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की उस टिप्पणी के लिए उन पर हमला बोला, जिसमे उन्होंने कहा था कि विपक्षी नेतृत्व का फैसला लोकतांत्रिक रूप से किया जाना चाहिए। सलमान खुर्शीद ने ट्वीट करते हुए कहा कि,'PK कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक पसंद पर सवाल खड़े करने के लिए देवत्व का इस्तेमाल करते हैं। यह हमें बताता है कि सियासत के बारे में कॉपी बुक ज्ञान मानव आचरण को प्रभावित नहीं करता है। राजनीति सिर्फ चुनाव जीतने को लेकर नहीं है।'

सलमान खुर्शीद ने कहा कि, 'PK के लिए सबक - देवत्व विश्वास के संबंध में है। लोकतंत्र विश्वास के संबंध में है। अन्य लोग लोकतांत्रिक पसंद के लिए स्क्रिप्ट नहीं लिख सकते हैं। यदि लोकतांत्रिक विकल्प समझ में नहीं आता है, तो स्कूल वापस जाएं और नए सिरे से आरंभ करें। शायद आस्था और विश्वास को अलग-अलग करना भाजपा को जवाब होगा।' बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना साधते हुए PK ने गुरुवार को कहा था कि पार्टी का नेतृत्व "किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार" नहीं है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'कांग्रेस जिस विचार और जगह का प्रतिनिधित्व करती है, वह एक मजबूत विपक्ष के लिए अहम है। किन्तु कांग्रेस का नेतृत्व किसी शख्स का दैवीय अधिकार नहीं है, खासकर जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90% से अधिक चुनाव हार चुकी हो। विपक्षी नेतृत्व को लोकतांत्रिक तरीके से तय करने दें।'

विपक्षी दल अपने दम पर बीजेपी से नहीं लड़ सकते: दिनेश शर्मा

वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के 100 वर्ष हुए पूरे, समरोह में पहुंचकर सीएम योगी ने की इनसे मुलाकात

केरल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -