राहुल गांधी का लखीमपुर खीरी का दौरा 'राजनीतिक पर्यटन' का उदाहरण है: गिरिराज सिंह
राहुल गांधी का लखीमपुर खीरी का दौरा 'राजनीतिक पर्यटन' का उदाहरण है: गिरिराज सिंह
Share:

पटना: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हिंसा मामले में राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखाई दे रही हैं। बीते शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लखीमपुर खीरी का दौरा 'राजनीतिक पर्यटन' का उदाहरण है।' उन्होंने कहा, 'लखीमपुर खीरी का दौरा करने गए राहुल गांधी के भीतर वास्तविक सहानुभूति और करुणा नहीं है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को जहां भी मौका मिलता है वह अपने राजनितिक पर्यटन के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी उस घटना में मारे गए पत्रकार के परिवार से मिलने क्यों नहीं गए। वह कश्मीर में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने घाटी क्यों नहीं गए।'

आप सभी तो जानते ही होंगे कि, 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बीते 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मृत किसान लवप्रीत सिंह के परिवार से मुलाकात की थी।

बात करें गिरिराज सिंह की तो उन्होंने दिसंबर से पहले 6 करोड़ वैक्सीन की खुराक देने के लिए बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आज पूरी दुनिया भारत की महामारी प्रबंधन और कोविड वैक्सीनेशन गति की सराहना कर रही है। यह हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल किया है। मुझे इस बात का गर्व हो रहा है कि तमाम लोगों की गालियों के बावजूद हमने न सिर्फ अपने लोगों की जान बचाई बल्कि विभिन्न देशों में कोरोना वैक्सीन भेजकर हमने दुनियाभर के लोगों की भी जान बचाई।'

काजल अग्रवाल ने किया पति गौतम किचलू संग रैंप वॉक, अनिल कपूर भी आए नजर

UP: नहर में तैरता मिला बाघ का शव

आर्यन खान के बाद अब गिरफ्तार हुआ ये शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -