BJP सांसद ने गणपति उत्‍सव में उड़ाए लाखों रूपये कहा यही परंपरा
BJP सांसद ने गणपति उत्‍सव में उड़ाए लाखों रूपये कहा यही परंपरा
Share:

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ क्षेत्र में श्री गणेश विसर्जन से पूर्व आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद लगातार नोट उछालते रहे। भाजपा सांसद राजेश चुडासमा ने बड़े पैमाने पर नोट न्यौछावर किए। महाआरती और लोकगीत के कार्यक्रम में सांसद ने कलाकारों के बीच पहुंचकर नोटों की बारिश की। लोकगीत के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेश चुडासमा द्वारा 3 घंटों तक नोट उछाले गए। बताया जा रहा है कि श्री गणेश उत्सव के तहत लोक गीत व अन्य कार्यक्रमों में नोट उड़ाने की परंपरा बेहद पुरानी है। इस रकम को क्षेत्र की विधवाओं, असहायों और अन्य लोगों के लिए खर्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 3 घंटे में बड़े पैमाने पर नोट उछाले गए कुछ नोट तो 500 और 1000 रूपए के भी थे। 

उल्लेखनीय है कि कई मंत्री नेता और रसूखदारों को नोट उछालने के लिए जाना जाता है। कई बार ऐसे नेता सुर्खियों में आए और उन्होंने बड़े पैमाने पर नोट उछाले। कई बार तो किसी आयोजन में भड़कीले नृत्य हुए और इस दौरान इन नेताओं ने नोट उछाले। नेताओं अधिकारियों द्वारा मुंबई में चलने वाले डांस बारों में बार गल्र्स पर नोट उछाले जाने की भी जमकर चर्चा होती रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -