विश्वास सारंग के पोस्टर से मचा बवाल
विश्वास सारंग के पोस्टर से मचा बवाल
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वास सारंग का फोटो लगे एक पोस्टर से राजनीतिक बवाल मच गया है। दरअसल इस पोस्टर में विश्वास सारंग के फोटो के साथ ही पाकिस्तानी ध्वज फहरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तरह के विवाद के बाद राजनीतिक गहमा-गहमी बढ़ गई है। कांग्रेस ने हंगामा मचा दिया है तो पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। दरअसल ईद की शुभकामना देने वाला यह पोस्टर शहर में चस्पा किया गया है। पोस्टर में विश्वास सारंग और उनके समर्थक जमील खान व महबूब खान के चित्र के ही साथ पाकिस्तान का ध्वज दिखाई दे रहा है।

हालांकि इस मामले में विधायक विश्वास सारंग ने खुद को अलग करते हुए कहा कि वे फिलहाल राज्य से बाहर हैं। उन्हें पोस्टर को लेकर जानकारी नहीं है। विश्वास सारंग का कहना था कि एक समाचार पत्र समूह के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक विश्वास सारंग और पाकिस्तानी ध्वज वाले पोस्टर की तस्वीर सोश्यल मीडिया पर शेयर की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा कहा गया कि वे अपने जन्मदिवस पर अपने समर्थकों को पोस्टर चस्पा नहीं करने देते हैं हालांकि इसके बाद भी कुछ समर्थक पोस्टर लगाते हैं वहीं ईद पर भी पोस्टर लगते हैं मगर यह पोस्टर किसने लगाया यह जानकारी नहीं है। हो सकता है छवि खराब करने के लिए यह किया गया हो। यदि ऐसा है तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को विश्वास सारंग का जन्मदिन आता है तो दूसरी ओर ईद का पर्व 24 दिसंबर को मनाई गई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -