दशहरे पर बिहार में नहीं होगा राजनीतिक प्रचार
दशहरे पर बिहार में नहीं होगा राजनीतिक प्रचार
Share:

बिहार : इन दिनों बिहार का कोई भी नेता फुर्सत में नहीं है। सभी के चुनावी रैलियों के कार्यक्रम हैं। बड़े नेता हों या छोटे नेता वे सुबह से ही चुनाव प्रचार में लग जाते हैं। कई बार तो इन नेताओं का भोजन, चायकाल भी अपने समर्थकों के साथ चुनावी पांडाल में या इन समर्थकों के घरों पर होता है। मगर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि विजयादशमी के पर्व पर सभी नेता फ्री हो गए हैं। अर्थात् नेताओं की कोई सभा नहीं है। हालांकि इस दौरान भी वे दशहरा मिलन कार्यक्रमों में नज़र आ सकते हैं मगर उनका कोई रैली, सभा का आयोजन नहीं है। हां, मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जरूर बांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भागीदारी कर सकते हैं।

अपने ट्विट में मुख्यमंत्री नीतिश ने कहा कि फेसबुक अकाउंट पर रैली कार्यक्रम के आयोजन को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी इसे लेकर कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी किसी भी सभा में व्यस्त नहीं होंगे। मामले में यह बात सामने आई है कि चुनाव प्रचार से फुर्सत पाते ही हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी फुर्सत पाते ही गांव की सुखकारी हवा का आनंद लेंगे।

अपने पैतृक गांव में वे दशहरा उत्सव मनाऐंगे। इसका अंदाज़ ही अलग होगा। दूसरी ओर विजयादशमी पर भाजपा द्वारा भी चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा। लोकजनशक्ति पार्टी भी दशहरा मनाने का अंदाज़ अलग रखेगी। किसी भी प्रकार की राजनीति इस दौरान नहीं होगी। बिहार विधानसभा की करीब 243 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। जिसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -