स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी पर मचा बवाल, आपस में भिड़े BJP और JDU के नेता
स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी पर मचा बवाल, आपस में भिड़े BJP और JDU के नेता
Share:

पटना: बिहार के सीमांचल में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मौजूद 500 से अधिक सरकारी विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होने पर जंग छिड़ी हुई है। इस विवाद से NDA में तल्खियां और बढ़ गई है। जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के नेता अलग-थलग नजर आ रहे हैं। JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों में भी अष्टमी एवं प्रतिपदा को छुट्टी होती है। 

रिपोर्टों के मुताबिक, पूर्णिया-किशनगंज समेत सीमांचल क्षेत्र में 500 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश मनाया जा रहा है। ये विद्यालय मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में स्थित हैं तथा इनमें पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे भी मुस्लिम हैं। भाजपा से राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकारी छुट्टियां धर्म के आधार पर नहीं होती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह बेहद ही सांप्रदायिक फैसला है तथा इसे वापस लेना चाहिए।

JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इसके उत्तर में ट्वीट कर लिखा कि इस मुद्दे पर फालतू का विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। केवल उर्दू विद्यालयों में ही शुक्रवार को छुट्टी नहीं होती है। संस्कृत महाविद्यालयों में भी प्रत्येक महीने की प्रतिपदा एवं अष्टमी को छुट्टी रहती है। इसे केवल मुद्दा बनाने के लिए बयानबाजी करनी है तो अलग बात है। JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी कुशवाहा के इस बयान का समर्थन किया। JDU कोटे से नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जिला शिक्षा अफसरों से ऐसे विद्यालयों की लिस्ट मांगी है, जहां रविवार की जगह जुमे को अवकाश दिया जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड MLC खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में जब से शिक्षा प्रणाली स्थापित हुई, तब से यहां दो प्रकार के विद्यालय चलते हैं। इनमें उर्दू एवं हिंदी मीडियम स्कूल सम्मिलित हैं। हिंदी मीडियम स्कूलों में जहां रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, वहीं उर्दू मीडियम विद्यालयों में शुक्रवार को ही छुट्टी होती है। ये परंपरा स्वतंत्रता के बाद से चली आ रही है। इस पर अब विवाद क्यों हो रहा है।

सोनिया गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

'अधीर रंजन हाजिर हो..,' महामहिम मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर कांग्रेस नेता को NCW का नोटिस

अरविंद केजरीवाल को पंजाब की AAP सरकार ने दी Z+ सुरक्षा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -