गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को नहीं मिले सोमनाथ, सुप्रीम कोर्ट जाने की हो रही तैयारी
गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को नहीं मिले सोमनाथ, सुप्रीम कोर्ट जाने की हो रही तैयारी
Share:

नई दिल्ली : घरेलू हिंसा के मामले में न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस आज उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो वे घर पर नहीं मिले। अब पुलिस सोमनाथ की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सोमनाथ की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। जिसमें न्यायालय ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है।

जिसके बाद सोमनाथ के पास सुप्रीम कोर्ट में जाने का रास्ता बचा है। सोमनाथ की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची लेकिन वे नहीं मिले। दिल्ली की स्थानीय अदालत के फैसले को लेकर सोमनाथ उच्च न्यायालय गए मगर उन्हें वहां राहत नहीं मिली। न्यायालय द्वारा सोमनाथ भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी लेकिन अभी तक पुलिस सोमनाथ को पकड़ नहीं पाई है। माना जा रहा है कि सोमनाथ जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं मगर इसके लिए उन्हें कुछ समय भी लग सकता है। उल्लेखनीय है कि उनका उनकी पत्नी लिपिका से विवाद हो गया। इस दौरान उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और घर खर्च न देने का आरोप लगाया। अब लिपिका अपने बच्चों के साथ अलग रहती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -