फ़्रांस में अभी भी जारी है येलो वेस्ट प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आँसू गैस के गोले
फ़्रांस में अभी भी जारी है येलो वेस्ट प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आँसू गैस के गोले
Share:

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन फ़्रांस में अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आई है। शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा।

कैलिफोर्निया : भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले 

प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान प्रदर्शनकारी ट्राम लाइनों पर जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या में बीते हफ्तों के मुकाबले काफी कमी आई है। 

बांग्लादेश चुनाव: मतदान के बीच देश में भड़की हिंसा, जुबो लीग के महासचिव मोहम्मद बसीर की मौत

हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल

पुलिस अधिकारियों की माने तो शनिवार दोपहर करीब 12 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले 22 दिसंबर को 38,600 प्रदर्शनकारी जमा हुए थे, वहीं प्रदर्शनों के पहले दिन 17 नवंबर को 2,82,000 लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2019 में भी वह विरोध जारी रखेंगे और नववर्ष पर भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है।

करतारपुर कॉरिडोर में इतने श्रद्धालुओं को दिया जा सकता है प्रवेश

बांग्लादेश में चुनाव आज, देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह है दुनियां का सबसे ठंडा शहर, तापमान जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -