कानपुर: सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो पुलिस से उलझे लोग
कानपुर: सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो पुलिस से उलझे लोग
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर पुलिस और नमाजियों में विवाद देखने को मिला है। वहिन दूसरी तरफ पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया। बताया जा रहा है राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक है और इसके लिए राज्य सरकार ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। हालाँकि कानपुर (Kanpur) के बड़ी ईदगाह बेनाझावर में जगह कम पढ़ने के कारण नमाजी सड़क पर ही बैठक नमाज पढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें मना किया और इस दौरान नमाजियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया। बताया जा रहा है नमाज सिर्फ पांच मिनट में खत्म हो गई और इसके बाद तत्काल ट्रैफिक भी खोल दिया गया। हालांकि ईदगाह के गेट पर जाम लगने पर हंगामा भी हुआ और पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया।

इसी के साथ मिली जानकारी के मुताबिक ईद के मौके पर आज बड़ी ईदगाह में सड़क पर नमाज को रोकने के लिए विवाद सामने आया है। वहीं सड़क पर नमाज के लिए बैठने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड सहित पुलिस की गाड़ियों ने गेट को घेर लिया था और किसी को भी सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। हालाँकि जगह कम होने के कारण लोग सड़क पर नमाज पढ़ने लगे और इसका पुलिस ने विरोध किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोक दिया और लोगों को जाम से जूझना पड़ा। आप सभी को बता दें कि आज ईदगाह मस्जिद में नमाज शुरू होते ही पुलिस ने उन्हें गेट के बाहर नमाज अदा करने से रोकने की पूरी कोशिश की और इसी बीच कुछ नमाजियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की।

हालाँकि पुलिस ने संयम से काम लेते हुए स्थिति को कंट्रोल में किया और इसके बाद टकराव बढ़ता देख पुलिस वाले पीछे हट गए। हालांकि नमाज पांच मिनट में ही खत्म कर दी गई। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही साफ किया था कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। जी हाँ और इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी बात की गई थी और उन्हें कहा गया था कि वह नमाजियों को मस्जिदों और ईदगाह में नमाज पढ़ने को कहें। वहीं राज्य में सरकार ने सड़क पर धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया है।

CM धामी का बड़ा ऐलान, इन चीजों पर लगे रोक

ये इटालियन कंपनी जल्द ही भारत में पेश करने जा रही है अपनी नई बाइक

शिक्षक ही बना भक्षक! मेट्रो स्टेशन पर किया गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -