ग्रेटर नोएडा में चली गोली, 3 बदमाश घायल
ग्रेटर नोएडा में चली गोली, 3 बदमाश घायल
Share:

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुई दो अलग-अगल मुठभेड़ में 3 बदमाशों को गोली लगी जबकि उनके साथी भागने से कामयाब हो गए। दोनों घटना नालेज पार्क थानाक्षेत्र और कासना थानाक्षेत्र में हुई। वही पुलिस फरार हुए बदमाशों की खोजबीन कर रही है।नालेज पार्क थानाक्षेत्र में पुलिस की कार लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई। जबकि, दो अन्य फरार हो गए। पुलिस फरार अपराधियों की खोजबीन में लगी हुई है।

लूट के कई मामले है दर्ज 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान गोलीबारी में दो बदमाशों को गोली लगी जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों की पहचान बागपत निवासी जतन और फिरोजाबाद निवासी राजेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कासना थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में रवीन्द्र नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी फरार होने  में कामयाब हो गया। पुलिस द्वारा रवीन्द्र के खिलाफ कई मुकदमें पंजीकृत होना बताया जा रहा है। आरोपी मेरठ के गंगानगर थाने का बताया जा रहा है। 

बलिया कोर्ट परिसर में लगी आग, जली कई फाइलें

रुड़की में दिन दहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग

वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पर मचा बवाल, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -