बाबा के आश्रमों पर पुलिस का शिकंजा
बाबा के आश्रमों पर पुलिस का शिकंजा
Share:

फर्रुखाबाद. हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आज वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल व सिकत्तरबाग स्थित आश्रमों छापा मारकर महिलाओं व नाबालिग लड़कियों को बरामद किया. दिल्ली में आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर छापेमारी के बाद से ही बाबा फरार है.

सूचना मिली थी कि बाबा फर्रुखाबाद के आश्रम में छिपा है. इसके बाद एसपी ने पुलिस फोर्स सहित सिकत्तर बाग और कंपिल के आश्रम में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान आश्रम के अंदर मौजूद महिलाओं से उनकी झड़प भी हुई. पुलिस को नाबालिग लड़कियों सहित सिकत्तर बाग आश्रम से 8 और कंपिल आश्रम से 45 महिलाएं बरामद हुईं हैं. आश्रम के अंदर कई तहखाने मिले हैं. इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने बांदा स्थित विवादित बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापेमारी कर 21 महिलाओं व लड़कियों को बरामद किया था.

कंपिल के चौधरियान में बाबा का आश्रम पिछले 34 वर्ष से चल रहा है. फर्रुखाबाद एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि, 1998 में वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ यहाँ दुष्कर्म के छह मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई थी. 30 मार्च 1998 को कोलकाता की युवती के माता-पिता ने कंपिल आश्रम में उसे बंधक बनाकर यौन उत्पीडऩ किए जाने का आरोप लगाया था. तब पुलिस ने वीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए आश्रम में छापा मारा, तो उसके चेले पुलिस से भिड़ गए. पुलिस ने 16 अप्रैल 1998 को आश्रम के तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था.

बाबा के दूसरे आश्रम पर छापा, 21 महिलाएं व लड़कियाँ मिली

हितेश देसाई आत्महत्या मामले में गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

4 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी निकला चचेरा भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -