पाकिस्तानी सिम कार्ड के साथ पूर्व सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
पाकिस्तानी सिम कार्ड के साथ पूर्व सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Share:

अमृतसर : पाकिस्तान के सिम कार्ड के साथ पुलिस के पूर्व अधिकारी को पकड़ लिया गया है। अमृतसर पुलिस ने इसी के साथ हेरोइन स्मगलर को भी पकड़ा है। अजनाला क्षेत्र से इस पूर्व अधिकारी को पकड़ा गया है। अजनाला क्षेत्र से पकड़े गए पुलिस अधिकारी की पहचान रंजीत सिंह के तौर पर हुई। रंजीत पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। पुलिस द्वारा पाकिस्तानी सिम कार्ड और टेलीफोन डायरेक्टरी भी मिली है।

उल्लेखनीय है कि ड्रग्स की स्मगलिंग के आरोप में रंजीत को सस्पेंड कर दिया गया था। रंजीत के साथ हरजिंदर सिंह को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल की शिकायत पर कार्रवाई की। बीएसएफ अधिकारियों द्वारा कहा गया कि कमल डोगर पोस्ट पर 27 से 28 जनवरी की रात स्मगलर्स ने गोलीबारी की थी।

सीमा सुरक्षा बल के अनुसार तीनों स्मगलर पाकिस्तान की ओर भाग गए। मुठभेड़ के स्थान पर 12 बोर मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस मिले। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया। सीमा के समीपवर्ती गांव धनोई से इन आरोपियों को पकड़ा गया। बीएसएफ की कार्रवाई के चलते पाकिस्तानी स्मगलर अपने अभियान में असफल हो गए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इन्हें पकड़ लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि इन आरोपियों से पठानकोट हमले जैसी साजिशों को लेकर जानकारियां मिल सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -