नोट नहीं टकसाल ही चलाते थे आरोपी, पकड़े गए 70 लाख 8 हजार रूपए के नकली नोट
नोट नहीं टकसाल ही चलाते थे आरोपी, पकड़े गए 70 लाख 8 हजार रूपए के नकली नोट
Share:

मुंबई : अभी तक विभिन्न बैंक्स के एटीएम में नकली नोट निकले और भारत पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों के माध्यम से भारत में जाली नोट चलाने के प्रयास करने की बातें ही सामने आती रही हैं लेकिन अब तो नोट्स की टकसाल ही सामने आई है। जी हां, मुंबई के बांद्रा में बैंड स्टैंड के समीप नाासोपारा के एक घर से पुलिस ने आरोपियों समेत नोट छापने का सामान जब्त किया है।

इन सामानों में अत्याधुनिक स्कैनर, ज़ैराॅक्स मशीन और लैपटाॅप जब्त किया है। इस मामले में सामान के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों के पास से लगभग 70 लाख 8 हजार रूपए के जाली नोट मिले हैं। अधिकांश नोट 2000 रूपए के थे। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पकड़ने से पहले पुलिस ने इन पर करीब 7 दिनों तक नज़र रखी थी।

गौरतलब है कि पहले भी कई बार नकली नोट पकड़े गए हैं। कथित तौर से बड़े पैमाने पर जाली नोट का पैकेट भारत पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में बरामद किया गया था, तो दूसरी ओर कुछ नोट ऐसे भी मिलते रहे हैं जिन पर चिल्ड्रन बैंक आॅफ इंडिया लिखा रहता है। 

सरकार ने निकाला जाली नोट्स के चलन को रोकने का रास्ता, हर तीन साल में बदलेंगे नोट के फीचर्स

चिल्ड्रन बैंक के नोट जमा करने बैंक पहुंचा शख्स धराया

नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -