अजितेश के घर पर तैनात हुई पुलिस, विधायक की बेटी साक्षी ने बताया था जान का खतरा
अजितेश के घर पर तैनात हुई पुलिस, विधायक की बेटी साक्षी ने बताया था जान का खतरा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा से विवाह करने वाले अजितेश कुमार के घर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। साक्षी ने अपने विधायक पिता से जान का खतरा बताया था। साक्षी ने इल्जाम लगाया था कि क्योंकि अजितेश दलित है इसलिए उनके घर वाले इस शादी की खिलाफत कर रहे हैं और अजितेश व उनके परिवार को टारगेट करने की फिराक में है।

साक्षी ने यह आरोप लगाते हुए बरेली पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी। जिसके बाद शनिवार को अजितेश कुमार के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। साक्षी और अजितेश ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी जान को खतरा बताया था और कहा था कि यदि भविष्य में उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए उनके विधायक पिता ही जिम्मेदार होंगे। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने अजितेश और साक्षी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था।

जिसके बाद आज शनिवार को अजितेश के घर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने साक्षी और अजितेश की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं।

कर्नाटक: डूबते कुमारस्वामी को 'संकटमोचक' से आस, क्या शिवकुमार जीत पाएंगे बागी विधायकों का विश्वास

अब मध्य प्रदेश में जमकर छलकेंगे जाम, बार का लाइसेंस लेना हुआ आसान

मध्य प्रदेश: अफसरों के बाद अब शुरू हुआ कुत्तों के ट्रांसफर का दौर, भाजपा बोली- हाय रे बेदर्दी...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -