केंद्रीय विद्यालय में नमाज करते हैं लोग, भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर
केंद्रीय विद्यालय में नमाज करते हैं लोग, भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक सेंट्रल स्कूल के कैम्पस में बनी एक मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को परिसर में हो रही नमाज़ के समय स्थानीय सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंच गईं और उसके बाद उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से इस मामले में पूछताछ की। अब इस मामले में सांसद प्रिंसिपल को ज़िम्मेदार मान रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उस मस्जिद में पढ़ने वाले लोगों को दावा है कि यह मस्जिद 1966 से इस जगह पर है।

इस पूरे मामले को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 का बताया जा रहा है जो 7 नंबर क्षेत्र में है। मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पहले सिंचाई विभाग का दफ़्तर हुआ करता था और क्षेत्र के मुसलमानों ने उस वक़्त के अधिकारियों से अस्थाई रूप से नमाज़ पढ़ने के लिए इजाज़त ली थी क्योंकि क़रीब में कोई मस्जिद नहीं थी। वहीं उसके बाद सिंचाई विभाग का दफ़्तर वहां से हट गया और साल 1994 में सेंट्रल स्कूल शुरू हो गया। उसके बाद यह धार्मिक स्थल सेंट्रल स्कूल की हद में आ गया, इस वजह से नमाज़ के समय स्कूल के पीछे के गेट को खोल दिया जाता था ताकि लोग नमाज़ पढ़ सकें।

क्या कहा प्रज्ञा ठाकुर ने- वहीं इस मामले के बारे में जब सांसद प्रज्ञा ठाकुर को शिकायत मिली तो उन्होंने एक्शन लिया। उन्होंने कहा, "स्कूल में नमाज़ पढ़ने के लिए जिस तरह से लोगों को आने दिया जा रहा था वो ग़लत है। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता बाहर ही खड़े रहते हैं।" इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, "इस तरह बच्चों की सुरक्षा को ख़तरा है, लेकिन इसकी शिकायत कभी भी स्कूल प्रिंसिपल ने नहीं की।" खैर अब तक स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। आप सभी को बता दें कि इस स्कूल के चारों तरफ़ शिक्षा संस्थाएं हैं और क़रीब में ही लड़कियों का कॉलेज भी है। इसी को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि धार्मिक स्थल की वजह से लड़कियों के लिए ख़तरा बढ़ जाता है। इसी के साथ सांसद ने केंद्रीय विद्यालय समिति की होने वाली बैठक की भी जानकारी मांगी है ताकि यह पता चल सके कि क्या उन्होंने कभी इस धार्मिक स्थल के बारे में शिकायत की थी।

आदिवासी चाहे जिस राज्य का हो, उसे दूसरे राज्य में भी आरक्षण मिले: BJP

आज किसानों के खाते में CM शिवराज ने भेजे 1540 करोड़

जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए भारत माता के नारों के साथ निकली बाइक रैली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -