गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए अमेरिकी पुलिस ने चलाया ऐसा अभियान
गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए अमेरिकी पुलिस ने चलाया ऐसा अभियान
Share:

वाशिंगटन : लगातार बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए अमेरिकी पुलिस द्वारा 'बायपैक कैंपेन' चलाया जा रहा है। इस अभियान से पुलिस को काफी सहायता मिली है। पुलिस ने तीन दिन में लोगों से दो हजार अवैध हथियार खरीद लिए हैं। इस साल यहां गोलीबारी की तीस से भी अधिक घटनाएं हुई हैं। यह अभियान बाल्टीमोर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।

नए साल में भी जारी रहेगा अमेरिका में शटडाउन

रॉकेट लॉन्चर भी खरीदा

जानकारी के मुताबिक पुलिस लोगों से अपने अवैध हथियार बेचने को कह रही है। यही नहीं पुलिस ने एक रॉकेट लॉन्चर भी खरीद लिया है। इस अभियान में शहर के मेयर भी अपना समर्थन दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के हर तीसरे घर में एक बंदूक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां के संविधान के दूसरे संशोधन के अनुसार यहां के नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार है। 

आम चुनाव से पहले दस घंटे ठप रहीं बांग्लादेश की इंटरनेट सेवाएं

नाम की घोषणा न करने की शर्त

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने 35 हाजर रुपये तक में हथियारों की खरीद की है। बड़ी मैग्जीन वाली बंदूक के लिए 25 डॉलर, सेमी-ऑटोमैटिक राइफल के लिए 200 डॉलर, हैंडगन और राइफल के लिए 100 डॉलर और राइफल के लिए 500 डॉलर की कीमत रखी है। वहीं पुलिस ने रॉकेट लॉन्चर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा पुलिस ने जिनसे बंदूक ली हैं, उनके नाम की घोषणा न करने की शर्त भी रखी है।

सुनामी के बाद अब भूकंप की चपेट में इंडोनेशिया

2018 में हमें अच्छे परिणाम हासिल हुए : रानी रामपाल

पाकिस्तान को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर, ये है मोदी सरकार का असर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -