अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी लेकर बेंगलुरू पहुंची पुलिस, खुल सकते हैं कई अहम राज़
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी लेकर बेंगलुरू पहुंची पुलिस, खुल सकते हैं कई अहम राज़
Share:

बेंगलुरू: अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू लाया गया है। डॉन को रविवार को दक्षिण अफ्रीका में अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अपराध शाखा के नगर उपायुक्त कुलदीप जैन ने कहा है कि, "अफ्रीका के सेनेगल से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पुजारी को कर्नाटक पुलिस की चार सदस्यीय टीम देर रात बेंगलुरू लेकर पहुँच गई है।"

पुलिस टीम में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए के पांडे और बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल, एक इंस्पेक्टर और एक कान्सटेबल हैं। जैन ने कहा है कि, "पुजारी की न्यायिक हिरासत लेने के लिए उसे शहर में एडीशनल सिटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) अदालत में पेश किया जाएगा।" पुजारी को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में किसी अज्ञात जगह के लिए ले जाया गया।

भारतीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक सुदूर गांव से अरेस्ट किया गया है, जहां वह बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के नाम से रह रहा था। सूत्रों ने बताया है कि पुजारी गत वर्ष सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लगा हुआ था।

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए क्या हैं आज के रेट

टोयोटा ने इस अंतर्राष्ट्रीय मॉडल की SUV का टीज़र किया लांच, जाने फीचर्स

Banks Mega Merger: कई प्रक्रियाएं अभी नहीं हुई पूरी, बढ़ सकती है डेडलाइन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -